अयोध्या: जिलाधिकारी ने परिक्रमा मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों के लिए जारी किया शेड्यूल
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने चैत्र रामनवमी मेले के लिए विभागीय व्यवस्थाएं निर्धारित कर दी है। उन्होंने रेलवे स्टेशन के अधीक्षकों को व प्रभारी अधिकारी रामघाट हाल्ट को रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा, सफाई, प्रकाश, अतिरिक्त टिकट बिक्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी निर्देश दिया है कि परिक्रमा मार्ग से …
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने चैत्र रामनवमी मेले के लिए विभागीय व्यवस्थाएं निर्धारित कर दी है। उन्होंने रेलवे स्टेशन के अधीक्षकों को व प्रभारी अधिकारी रामघाट हाल्ट को रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा, सफाई, प्रकाश, अतिरिक्त टिकट बिक्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
यह भी निर्देश दिया है कि परिक्रमा मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों की हेडलाइट जलती रहे। अतिधीमी रफ्तार से हॉर्न बजाते हुये दर्शननगर, मोहदा रेलवे क्रासिंग, आसिफबाग व रानोपाली रेलवे क्रासिंग से ट्रेनें क्रॉस कराई जाए। थानाध्याक्ष जीआरपी अयोध्या कैंट/अयोध्या रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। किसी भी दशा में टेनों के गेट पर लटकते हुए यात्री मिले तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नितीश कुमार ने कहा कि अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर व अपर पुलिस अधीक्षक नगर को सभी अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शान्ति, विधि व यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी व अपर नगर आयुक्त अपने-अपने सेक्टर की सड़कों नालियों, कूड़े के ढेर आदि की सफाई सुनिश्चित करेंगे व डीडीटी और गैमक्सीन आदि कीटनाशकों का छिड़काव कर मेले को मलबा, कीचड़, मक्खी व मच्छर से मुक्त रखेंगे।
प्रतिदिन प्रात व सायं को फागिंग करायेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी व अपर नगर आयुक्त रेजीडेण्ट मजिस्ट्रेट अयोध्या के साथ प्रतिदिन प्रात: 06 व सायं 05 बजे सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्याओं का निराकरण करेंगे। अपर नगर आयुक्त अयोध्या नगर की सफाई के अतिरिक्त प्रकाश व समुचित क्लोरिनेशन के साथ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
इसके अतिरिक्त मुख्य स्थानों पर चिकित्सा शिविरों की स्थापना कर उसमें आवश्यक चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ पर्याप्त मात्रा में औषधियों की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। अपर नगर आयुक्त विकास प्राधिकरण से हैंडओवर राम की पैड़ी की दीवारों की फोकस लाइट व यात्री निवास, रामकथा पार्क आदि को ठीक ढंग से उर्जित कराये व मन्दिरों की सफाई आदि सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें-एसएस राजामौली से नाराज होकर आलिया भट्ट ने उठाया यह बड़ा कदम
