बहराइच: सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, ससुर और बाइक चालक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में नानपारा कोतवाली के अमवा हुसैनपुर गांव के निकट बुधवार बाइक सवार इक्का से टकराने के बाद इनोवा गाड़ी से भिड़ गए। हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक और मृतक महिला के ससुर घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया …

नानपारा/ बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में नानपारा कोतवाली के अमवा हुसैनपुर गांव के निकट बुधवार बाइक सवार इक्का से टकराने के बाद इनोवा गाड़ी से भिड़ गए। हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक और मृतक महिला के ससुर घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा गांव निवासी किरन सिंह (24) पत्नी विमल सिंह अपने एक वर्षीय बेटे विनायक प्रताप सिंह, ससुर बाल गोविंद सिंह (65) पुत्र बच्चन सिंह और बाइक चालक चांद अली पुत्र मोहम्मद इशहाक के साथ मोतीपुर में रिश्तेदारी में गए थे। बुधवार को बाइक सवार चार लोग वापस अपने घर आ रहे थे। शाम छह बजे नानपारा लखीमपुर मार्ग पर कोतवाली नानपारा के हुसैनपुर गांव के पास बाइक इक्का में भिड़ी।

इसके बाद अनियंत्रित बाइक सड़क के उस पार जाकर इनोवा वाहन से जा भिड़ी। हादसे में मौके पर ही महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। जबकि मृतक महिला के ससुर और बाइक चालक घायल हो गए। पुलिस घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक पर चार लोग सवार थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा : युवक की हत्या के मामले में चार को आजीवन कारावास, लगाया 15-15 हजार रुपये का जुर्माना

संबंधित समाचार