बदायूं: कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा को मजबूत करुंगा- सिनोद शाक्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर निर्विरोध एमएलसी निर्वाचित हुए वागीश पाठक और पूर्व विधायक सिनोद शाक्य का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों-रीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर विश्व पटल पर भारत का गौरव और …

बदायूं,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर निर्विरोध एमएलसी निर्वाचित हुए वागीश पाठक और पूर्व विधायक सिनोद शाक्य का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।

पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों-रीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर विश्व पटल पर भारत का गौरव और मान बढ़ा रहे हैं। वह देश के सबसे ताकतवर नेता हैं। वह निरंतर राष्ट्र को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। कहा कि वह राष्ट्र निर्माण को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थकों के साथ एकजुटता से भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर काम कर रही है। समाजवादी पार्टी केवल परिवारवादी पार्टी बनकर रह गई है। वहां नेताओं और कार्यकर्ताओं को परिवार के अलावा किसी को सम्मान नहीं मिलता है।

समाजवादी पार्टी के नेता झूठ बोलकर जनता में भ्रम फैलाने का काम करते हैं। समाजवादी पार्टी बदायूं में अब पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। नवनिर्वाचित एमएलसी वागीश पाठक ने कहा कि भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर भरोसा जताया। पूर्व विधायक सिनोद शाक्य के भाजपा की नीतियों-रीतियों से प्रभावित होकर नामांकन पत्र वापस लेने और भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर स्वागत और अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बदायूं जिले के चहुमुखी विकास के लिए भरपूर प्रयास किया जाएगा। सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर एकजुटता से बदायूं के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: 1 अप्रैल से शुरु होगा शूटिंग प्रशिक्षण शिविर

संबंधित समाचार