मुख्यमंत्री योगी की पहल पर औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए तैयारी शुरू
लखनऊ। प्रदेश के विकास को तेज गति देने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक निवेश को बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। योगी सरकार 2.0 अगले 100 दिनों में राजधानी लखनऊ में एक भव्य ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन करने जा रही है। इस ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में उद्योग जगत के सभी प्रमुख …
लखनऊ। प्रदेश के विकास को तेज गति देने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक निवेश को बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। योगी सरकार 2.0 अगले 100 दिनों में राजधानी लखनऊ में एक भव्य ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन करने जा रही है। इस ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में उद्योग जगत के सभी प्रमुख औद्योगिक घरानों के मुखिया मौजूद रहेंगे। इस आयोजन के जरिए 10 लाख करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश को प्रदेश में लाने की कवायद शुरू होगी।
प्रदेश में औद्योगिक निवेश के जरिये रोजगार के अधिकतम अवसर उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद सभी अधिकारियों के साथ बैठक करके प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा की थी। बैठक में नई औद्योगिक नीति बनाने तथा 21 और 22 फरवरी 2018 को इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन लखनऊ में करने का फैसला किया था।
समिट के दौरान 4.65 लाख करोड़ रुपये के 1065 एमओयू साइन हुए थे। समिट के बाद हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, कुमार मंगलम बिड़ला जैसे बड़े नामी उद्योगपति इस समिट में शामिल हुये थे। अब फिर उसी तर्ज पर राज्य में भव्य ग्राउंड सेरेमनी का आयोजन करने की तैयारी है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। उद्योग जगत के नामी लोगों को इस आयोजन में आमंत्रित कर प्रदेश में बने औद्योगिक निवेश के माहौल को और बेहतर किया जायेगा।
औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछली योगी सरकार में हुई इंवेस्टर समिट में देश विदेश के बड़े निवेशकों ने 4.65 लाख करोड़ के 1045 निवेश प्रस्ताव सरकार को सौंपे थे। इसमें से 215 निवेशकों ने 51 हजार 240.25 करोड़ रुपये का निवेश कर अपने उद्यम स्थापित कर दिये हैं। जबकि 130 निवेशक 37,478.63 करोड़ रुपये का निवेश कर अपना उद्यम स्थापित कर रहे हैं और 449 निवेशक 86 हजार 842.89 का निवेश कर अपना उद्यम स्थापित करने की कार्रवाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं कोरोना संकट के दौरान भी राज्य में 96 निवेशकों ने 66 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रदेश में करने की पहल की।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, ससुर और बाइक चालक गंभीर
