बरेली: कोल्डड्रिंक एजेंसी से नकदी और सामान ले गए चोर
बरेली, अमृत विचार। कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के ताले काटकर चोर नगदी और सामान उड़ा ले गए। मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के ताले टूटे हुए देखे तो कारोबारी को घटना की सूचना दी। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बंडिया गांव निवासी …
बरेली, अमृत विचार। कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के ताले काटकर चोर नगदी और सामान उड़ा ले गए। मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के ताले टूटे हुए देखे तो कारोबारी को घटना की सूचना दी। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
सीबीगंज थाना क्षेत्र के बंडिया गांव निवासी नाजिर हुसैन हुसैन ने बताया कि उनकी भोजीपुरा में कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी है।
नाजिर के मुताबिक सोमवार रात वह दुकान बंद करने के बाद अपने घर आ चले थे। मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने उन्हें उनकी दुकान के ताले टूटे होने की जानकारी दी। उन्होंने जाकर देखा तो दुकान के अंदर सामान फैला पड़ा था। दुकान में रखे 65 हजार रुपये और सामान गायब था। इसके बाद नाजिर ने थाने जाकर तहरीर दे दी। मगर बुधवार शाम तक घटना कीरिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उधर, भोजीपुरा इंस्पेक्टर संजय कुमार ने चोरी की कोई तहरीर मिलने से इनकार किया है।
ये भी पढ़ें-
बदायूं: कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा को मजबूत करुंगा- सिनोद शाक्य
