बरेली: महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के बाद महंगाई अपने चर्म पर पहुंच गई है। जिसको लेकर अब विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया है। लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में जिले के कांग्रेसी गुरुवार से सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि डीजल, पेट्रेाल, रसोई गैस …
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के बाद महंगाई अपने चर्म पर पहुंच गई है। जिसको लेकर अब विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया है। लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में जिले के कांग्रेसी गुरुवार से सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि डीजल, पेट्रेाल, रसोई गैस आदि के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। प्रदेश कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ गुरुवार 31 मार्च से एक सप्ताह तक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान कार्यकर्ता घरों के आगे खाली गैस सिलेंडर, स्कूटर, बाइक रखने के साथ पेट्रोल-डीजल के डिब्बे साथ रखेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने बहुत ही भरोसे के साथ भाजपा को वोट देकर सरकार बनवाई। मगर बढ़ती महंगाई से गरीबों और मध्यवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है।
ये भी पढ़ें-
