लखनऊ: नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नगराम के समेसी मजरा पजावा में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार समेसी मजरा पजावा गांव निवासी अनूप रावत का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पहले बाराबंकी के लोनी …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नगराम के समेसी मजरा पजावा में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार समेसी मजरा पजावा गांव निवासी अनूप रावत का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पहले बाराबंकी के लोनी कटरा बडवल गांव निवासी मैकूलाल की बेटी आरती (22) से हुआ था।

मृतका के ससुर राममिलन ने बताया कि सुबह अनूप काम से पीजीआई गया था और वह भी खेत में चले गए थे। पत्नी गीता गांव से बाहर बने दूसरे मकान में थी। घर पर बहू आरती अकेले थी। दोपहर को वह घर पहुंचा तो आरती के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

अनहोनी की आशंका से खिड़की से देखा तो आरती का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर इंस्पेक्टर नगराम शमीम खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:-झांसी जेल में व्यवस्थाओं का आला अधिकारियों ने किया निरीक्षण, महिला कैदियों से की बात

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता