बाराबंकी: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़/बाराबंकी। बुधवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हैदरगढ़ में पेचरुआ गांव के निकट बाइक सवार दो युवकों को एक स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को इलाज के लिए लखनऊ के लोहिया …

हैदरगढ़/बाराबंकी। बुधवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हैदरगढ़ में पेचरुआ गांव के निकट बाइक सवार दो युवकों को एक स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को इलाज के लिए लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल ले जाया गया है।

अमेठी जिले के शिवरतन गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मियां पुरवा निवासी फैजान और अयूब बुधवार देर रात घर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पेचरुआ गांव के निकट दूसरी तरफ से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार बाइक समेत डिवाइडर पर जा गिरे। जिससे बाइक सवार फैजान की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि अयूब गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल को यूपीडा की एंबुलेंस ने सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर सुनील पंकज ने फैजान को मृत घोषित कर दिया। और दूसरे अयूब की हालत गंभीर बताई है। डॉक्टर सुनील पंकज ने बताया कि घायल अय्युब को लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल रेफर किया गया है। यह भी बताया कि दोनों के परिवार जन को सूचना दी गई है।

सूचना पर मृतक के भांजे सलमान ने सीएचसी हैदरगढ़ आकर दोनों की पहचान की और बताया कि मृतक फैजान 21 अमेठी जिले के शिवरतन गंज थाने के मियां का पुरवा के निवासी है दूसरा घायल अयूब का रिश्तेदार है । लोगों ने स्कॉर्पियो को चालक सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-पुनर्वास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति निशीथ राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें मामला

संबंधित समाचार