उन्नाव: जल्द हो सकता है मोबाइल लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश, स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस के हाथ लगी खास जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। मोबाइल लुटेरों के गैंग धरपकड़ में लगी स्वाट टीम के हाथ सटीक सूचना लगी है। चर्चा है कि शहर के भरत मिलाप मैदान के पास से एक युवक को उठाया भी गया है। हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरिजाबाग से …

उन्नाव। मोबाइल लुटेरों के गैंग धरपकड़ में लगी स्वाट टीम के हाथ सटीक सूचना लगी है। चर्चा है कि शहर के भरत मिलाप मैदान के पास से एक युवक को उठाया भी गया है। हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरिजाबाग से जिस युवक को उठाया गया है उसका नाम लकी शुक्ला बताया जा रहा है। मोबाइल लुटोरों से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस के हाथ तकरीबन एक माह पूर्व लगी थी। जिस पर कुछ युवकों को गिरफ्तार कर कुछ मोबाइल फोन भी बरामद किए गए थे।

ये सभी मोबाइल शुक्लागंज फोरलेन पर शहर कोतवाली की सीमा क्षेत्र में लूटे जाने की भी जानकारी भी अपुष्ट सूत्रों से मिली है। पुलिस गैंग के मुख्य सरगना को तलाश रही थी।

बुधवार स्वाट टीम की गतिविधियों से उम्मीद जताई जा रही है कि इस गैंग का जल्द पर्दाफाश हो सकता है। हलांकि इस संबंध में स्वाट प्रभारी गौरव कुमार ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

पढ़ें- बाराबंकी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डंपर से टकराई, चार की मौत

संबंधित समाचार