वाराणसी: मुख्तार अंसारी के नाम की धौंस देकर गैरेज संचालक ने ग्राहक से की मारपीट, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। पूर्व विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी के नाम की धौंस देकर एक गैरेज संचालक ने ग्राहक से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। नदेसर निवासी आसिफ इकबाल की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में घौसाबाद स्थित गैरेज के संचालक फिरोज, उसके भाई सलमान और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज …

वाराणसी। पूर्व विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी के नाम की धौंस देकर एक गैरेज संचालक ने ग्राहक से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। नदेसर निवासी आसिफ इकबाल की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में घौसाबाद स्थित गैरेज के संचालक फिरोज, उसके भाई सलमान और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

नदेसर निवासी आसिफ इकबाल ने कैंट थाने की पुलिस को बताया कि उन्होंने अपना वाहन मरम्मत के लिए घौसाबाद स्थित एसके डीजल्स में दिया था। मरम्मत के दौरान उनके वाहन से लगभग 40 हजार रुपए मूल्य के चार इंजेक्टर चुरा कर पुराने लगा दिए गए। इस संबंध में पूछताछ करने पर एसके डीजल्स के मालिक फिरोज और उसके भाई सलमान ने कहा कि हम लोग मुख्तार अंसारी के आदमी हैं और कुछ भी कर सकते हैं।

पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्रभावी तरीके से कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाए। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें- बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस सांसद शामिल

संबंधित समाचार