उर्फी जावेद के अतरंगी कपड़ों पर ऋतिक रोशन की एक्स साली ने किया सवाल, एक्ट्रेस ने दिया मुहंतोड़ जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। उर्फी जावेद अक्सर अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्हें ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की बड़ी बहन फराह खान अली ने ट्रोल किया था, जिस पर उर्फी जावेद ने भी अपना जवाब दिया है। उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ो के लिए जानी जाती हैं। अपने …

मुबंई। उर्फी जावेद अक्सर अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्हें ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की बड़ी बहन फराह खान अली ने ट्रोल किया था, जिस पर उर्फी जावेद ने भी अपना जवाब दिया है।

उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ो के लिए जानी जाती हैं। अपने इसी आउटफिट की वजह से लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती है। इसी वजह से ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ की बहन ने तो उर्फी जावेद को फटकार तक लगा दी। जिस पर अब उर्फी कैसे शांत बैठ सकती हैं। मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने स्टाइल के कारण कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं, जिसका करारा जवाब देने से पीछे नहीं हटतीं उर्फी। दरअसल, फराह खान ने उर्फी जावेद के पहनावे पर सवाल उठाया था, साथ ही उनके स्टाइल को भी डिसटेस्टफुल कहा, जिसे लेकर उर्फी जावेद भड़कीं नजर आईं।

फराह ने किया उर्फी जावेद के पहनावे पर सवाल

फराह खान अली ने उर्फी जावेद के पहनावे पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा, ‘माफ करना, लेकिन इस यंग लड़की को अजीबों-गरीब पहनावे के लिए फटकार लगनी चाहिए। लोग इसका मजाक बना रहे हैं और यह सोच रही है कि वे इसके ड्रेसिंग के अंदाज को पसंद करते होंगे। उम्मीद करती हूं कि कोई ये बात इसे समझाएगा,’ फराह खान अली की इन बातों पर उर्फी जावेद भी करारा जवाब देने से पीछे नहीं हटीं।जिसके बाद उर्फी ने भी जवाब देते हुए लिखा, ‘मैम आपकी नजरों में टेस्टफुल ड्रेसिंग है क्या? क्या आप मुझे बताएंगी। मुझे मालूम है कि लोग मेरे ड्रेसिंग सेंस को पसंद नहीं करते। मैं किसी बबल में नहीं रह रही हूं और मुझे न तो लोगों के विचारों की परवाह है। आप ऐसे कपड़े पहनती होंगी, जिनपर डिजाइनर टैग होगा, लेकिन क्या यह टेस्टफुल है?

आपके रिश्तेदार ऐसी फिल्मों में कास्ट होते हैं और ऐसी फिल्में बनाते हैं, जहां महिलाएं छोटे कपड़े पहनकर आइटम नंबर करती हैं तो क्या वह टेस्टफुल है’। उर्फी जावेद यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने फराह खान को सुनाते हुए आगे कहा, ‘एक आइटम नंबर के लिए महिला के शरीर को ऐसे पेश करना क्या सही है। स्टार किड्स जो भी पहनते हैं, वह सब टेस्टफुल होता है?

मुझे बदलने के लिए इसलिए कहना क्योंकि दुनिया मुझे पसंद करती है बिल्कुल 80 के दशक की बातें हैं। क्या आप अपनी बेटी को भी यही सिखाएंगी। ‘लोग आपको पसंद नहीं करते हैं, इसलिए खुद को बदल लो’ इस बात की उम्मीद आपसे तो नहीं की थी। आपने मुझे स्लट शेम किया है। आपको कभी भी स्टारकिड्स को तो सलाह देते नहीं देखा’।

फराह की फोटो की शेयर

उर्फी जावेद ने फराह खान अली की मोनोकिनी में एक फोटो भी शेयर की। एक्ट्रेस ने उन्हें फटकार लगाते हुए लिखा, ‘महिलाओं को नीचा नहीं दिखाना चाहती, लेकिन यह पाखंड सच में मुझे पसंद नहीं है। आप वो पहन सकते हैं जो आप चाहते हैं, पोस्ट भी कर सकते हैं। तो मैं भी वो चीजें पहन सकती हूं जो मैं चाहती हूं’।

यह भी पढ़ें-खरीफ फसलों की ऋण चुकाने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल की गई – सीएम शिवराज

संबंधित समाचार