बाराबंकी: करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लग जाने से मौत हो गई। गुरुवार सुबह 5:30 बजे हैदरगढ़ क्षेत्र के पूरे झाम तिवारी का पुरवा मजरे बहुता निवासी बृजेश त्रिपाठी के ट्यूबवेल पर की छत पर बैठा मोर अचानक उड़ा और बगल ही में रखा 24 केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर में फंस गया और उसे बिजली …

बाराबंकी। राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लग जाने से मौत हो गई। गुरुवार सुबह 5:30 बजे हैदरगढ़ क्षेत्र के पूरे झाम तिवारी का पुरवा मजरे बहुता निवासी बृजेश त्रिपाठी के ट्यूबवेल पर की छत पर बैठा मोर अचानक उड़ा और बगल ही में रखा 24 केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर में फंस गया और उसे बिजली का करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि वन विभाग को सूचना दी गई है।

उन्होंने बताया कि प्रातः 11 बजकर 41 मिनट तक वन क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ दिलीप सिंह व डिप्टी रेंजर त्रिवेदीगंज अभय गौतम अंतिम संस्कार करने के लिए न स्वयं आए न किसी वन कर्मी मौके पर भेजा था। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ दिलीप सिंह व त्रिवेदीगंज डिप्टी रेंजर अभय गौतम के मोबाइल फोन को मिलाया गया घंटी गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

पढ़ें-रूस ने तालिबान की ओर से नियुक्त पहले राजनयिक को दी मान्यता

संबंधित समाचार