FIFA World Cup 2022 : ‘अल रिहला’ के नाम से जारी हुई नई गेंद, एडिडास कंपनी ने बताई खूबियां
ज्यूरिख। एडिडास कंपनी ने इस साल के अंत में कतर में आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप के लिए आधिकारिक मैच गेंद का अनावरण कर दिया है। फीफा ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि गेंद का नाम ‘अल रिहला’ रखा गया है, जिसका अरबी भाषा में अर्थ ‘यात्रा या सफर’ होता है। …
ज्यूरिख। एडिडास कंपनी ने इस साल के अंत में कतर में आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप के लिए आधिकारिक मैच गेंद का अनावरण कर दिया है। फीफा ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि गेंद का नाम ‘अल रिहला’ रखा गया है, जिसका अरबी भाषा में अर्थ ‘यात्रा या सफर’ होता है। इसकी डिजाइन कतर के राष्ट्रीय ध्वज, यहां की संस्कृति, वास्तुकला और अनोखी नौकाओं से प्रेरित है।

बयान में कहा गया कि यह एडिडास की बनाई गई 14वीं ऐसी गेंद है, जिसका इस्तेमाल फीफा विश्व कप के लिए होने जा रहा है। यह अब तक की सबसे तेज गति से भागने वाली गेंद है। ‘अल रिहला’ का अनावरण इकेर कासिलास, काका, फराह जैफ्री और नौफ अल अंजी जैसे दिग्गजों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, मिस्र के साथ ही साथ दोहा के एस्पायर अकादमी के नई पीढ़ी के कई युवा खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। यह लॉन्च दुबई, मेक्सिको सिटी, टोक्यो और न्यूयॉर्क सहित दुनिया के 10 बड़े शहरों में ‘अल रिहाला’ के सफर प्रतीक है, जहां एडिडास अपनी पहुंच में सुधार लाने और स्थानीय समुदायों तक पहुंचने के लिए प्रयासरत है।
The Al Rihla is made to make journeys.
Designed from the inside out to follow your feet and write new stories with every touch, this is innovation from core to skin.
This is the journey, starting now.
Exclusively available at adidas online and retail stores until April 12th. pic.twitter.com/WcWN02uREE
— adidas Football (@adidasfootball) March 30, 2022
वर्ल्ड कप का शेड्यूल!
ग्रुप स्टेज के मैच 21 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित होंगे। इसके बाद प्री-क्वार्टरफाइनल मैच तीन से छह दिसंबर के बीच होंगे। नौ और 10 दिसंबर को क्वार्टरफाइनल का आयोजन होगा। 13 और 14 दिसंबर को सेमीफाइनल में खेला जाएगा। 17 दिसंबर को तीसरे स्थान के लिए मैच खेला जाएगा। इसके बाद 18 दिसंबर को फाइनल मैच आयोजित होगा। कतर में साल के अंत में होने वाले विश्व कप में दुनियाभर की कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी।
ये भी पढ़ें : कोरोना पॉजिटिव पाए गए रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोटी
