शिवपाल के भाजपा ज्वाइन करने की अटकलों पर संजय निषाद ने कहा- खुले हैं दरवाजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्रदेश के नवनिर्वाचित मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद ने सपा गठबंधन नेता शिवपाल यादव के पार्टी में शामिल होने की अटकलों पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। भाजपा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखने वाली पार्टी है। लखनऊ से गोरखपुर जाते समय सआदतगंज बाईपास पर पहुंचे …

अयोध्या। प्रदेश के नवनिर्वाचित मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद ने सपा गठबंधन नेता शिवपाल यादव के पार्टी में शामिल होने की अटकलों पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। भाजपा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखने वाली पार्टी है।

लखनऊ से गोरखपुर जाते समय सआदतगंज बाईपास पर पहुंचे संजय निषाद का पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन महीने के अंदर 100 दिन का प्रोजेक्ट बनाया है। उन्हीं 100 दिनों के अंदर लोगों को बेहतर काम दिखेगा। मत्स्य मंत्रालय भी नम्बर 1 का बनाया जाएगा। शिवपाल यादव के भाजपा में ज्वाइन करने के अटकलों पर संजय निषाद ने कहा भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास लेकर चलने वाली पार्टी है। सबके लिए दरवाजे खुले हैं। जो व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों पर चलेगा। पार्टी उसका स्वागत करेगी। हमारे निषाद पार्टी का उद्देश्य निर्बल को सबल बनाना है।

पढ़ें-FIFA World Cup 2022 : ‘अल रिहला’ के नाम से जारी हुई नई गेंद, एडिडास कंपनी ने बताई खूबियां

संबंधित समाचार