टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, फैंस ने दिया रिएक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। टाइगर अपनी फिटनेस और शानदार डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं। एक्टर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्क्रआउट सेशन के फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वर्कआउट के …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। टाइगर अपनी फिटनेस और शानदार डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं। एक्टर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्क्रआउट सेशन के फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वर्कआउट के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें में पुलअप्स लगाते हुए दिख रहे हैं।

एक्टर ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में टाइगर का फेस तो नहीं दिख रहा है लेकिन वह शर्टलेस होकर पुलअप्स लगाते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

टाइगर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘हीरोपंती 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ बबलू के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी अहम भूमिका है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर रिलीज होगी।

पढ़ें-शिवपाल के भाजपा ज्वाइन करने की अटकलों पर संजय निषाद ने कहा खुले हैं दरवाजे

संबंधित समाचार