शाहजहांपुर: मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा- बीजेपी कार्यकर्ता छुट्टा गायों का गोबर उठाएंगे
शाहजहांपुर। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद मंत्री धर्मपाल सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छुट्टा गायों की बडी समस्या है। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वह बेसहारा पशुओं की चुनौती को अवसर के रूप में ले रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता …
शाहजहांपुर। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद मंत्री धर्मपाल सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छुट्टा गायों की बडी समस्या है। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वह बेसहारा पशुओं की चुनौती को अवसर के रूप में ले रहे है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही गौशालाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे। मंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही गायों का गोबर उठाएंगे और वहीं दूध भी पिएंगे।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि डीएम के माध्यम से जिन गौशालाओं की जमीन और चारागाह पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर रखा है। उन्हें मुक्त करवाएंगे। हमहर न्याय पंचायत पर गौशाला बनाएंगे, ताकि इस समस्या से निजात मिल सके।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि हम गौशालाओं को कमर्शियल बनाएंगे, गाय से निकलने वाले दूध, दही, घी, मूत्र और गोबर से व्यापार होगा, जिससे किसानों को फायदा होगा।
पढ़ें- टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, फैंस ने दिया रिएक्शन
