दूसरी बार मंत्री बनने के बाद अमरोहा पहुंचे भूपेंद्र चौधरी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। दूसरी बार मंत्री बनने के बाद पहली बार बीजेपी कार्यालय पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान बरेली में आला हजरत खानदान की बहू निदा खान द्वारा बीजेपी ज्वाइन करने …

अमरोहा, अमृत विचार। दूसरी बार मंत्री बनने के बाद पहली बार बीजेपी कार्यालय पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान बरेली में आला हजरत खानदान की बहू निदा खान द्वारा बीजेपी ज्वाइन करने पर समाज द्वारा उनको बेदखल किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की, और कहां की यह हमारा व्यक्तिगत अधिकार है। हम अपनी जिंदगी में क्या करें ऐसा किसी भी व्यक्ति को करने का कोई अधिकार नहीं।

बता दें की बरेली स्थित आला हजरत खानदान की बहू निदा खान ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी जिसके बाद से बिरादरी के लोगों ने उनका बहिष्कार कर दिया शादी समारोह में उनको आने पर पाबंदी लगा दी जिसकी वजह से उन्होंने उनके साथ हुई बदसलूकी के मामले में बरेली की बारादरी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया।

संबंधित समाचार