तीन भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार
पुदुकोट्टई। श्रीलंकाई नौसेना ने बुधवार देर रात को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा का कथित उल्लंघन करने के आरोप में तीन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली नाव को भी जब्त कर लिया गया। तमिलनाडु मत्स्य पालन अधिकारी ने गुरुवार को यहां कहा कि राज्य के पुदुकोट्टई जिले में स्थित …
पुदुकोट्टई। श्रीलंकाई नौसेना ने बुधवार देर रात को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा का कथित उल्लंघन करने के आरोप में तीन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली नाव को भी जब्त कर लिया गया।
तमिलनाडु मत्स्य पालन अधिकारी ने गुरुवार को यहां कहा कि राज्य के पुदुकोट्टई जिले में स्थित तटीय गांव जगतपट्टिनम निवासी मछुआरों ने जब अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन किया तभी श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मछली पकड़ने की गतिविधियों के लिए कल सुबह जगदपट्टिनम से करीब 500 मछुआरे समुद्र में उतरे थे।
हिरासत में लिए गए मछुआरों के नौकाओं मैलाडी मत्स्य बंदरगाह ले जाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने की यह नौवीं घटना है। श्रीलंका ने अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए 103 भारतीय मछुआरों और मछली पकड़ने में सहायक उनकी 15 नावों को अपने कब्जे में ले लिया है।
इसे भी पढ़ें-
