हल्द्वानी में घास लेने जंगल गई महिला को बाघ ने मार डाला, क्षेत्र में दहशत
हल्द्वानी, अमृत विचार। फतेहपुर रेंज में बाघ का आतंक जारी है। एक बार फिर बाघ ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में कुमाऊं कॉलोनी निवासी निवासी रिटायर्ड सूबेदार आनंदराम की पत्नी इंदिरा देवी (55) को शिकार बना लिया। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह इंदिरा देवी जंगल में घास काटने गई थी। वहां पर अचानक बाघ ने हमला कर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। फतेहपुर रेंज में बाघ का आतंक जारी है। एक बार फिर बाघ ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में कुमाऊं कॉलोनी निवासी निवासी रिटायर्ड सूबेदार आनंदराम की पत्नी इंदिरा देवी (55) को शिकार बना लिया।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह इंदिरा देवी जंगल में घास काटने गई थी। वहां पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीणों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।

बताते चलें कि दो दिन पहले काठगोदाम क्षेत्र के भदयूनी गांव निवासी 62 वर्षीय धनुली देवी पत्नी स्व. प्रेम बल्लभ अपनी बहू लीला के साथ पशुओं के लिए चारा काटने जंगल गई थी। उन्हें भी बाघ ने शिकार बना लिया था। पिछले कुछ दिनों में बाघ छह लोगों को अपना निवाला बना चुका है। ऐसे में क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर हो चुके बाघ को गोली मारने की मांग की है।
