उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, गाजियाबाद निवासी तीन लोगों की मौत, चार घायल
अल्मोड़ा, अमृत विचार। गुरुवार की सुबह गाजियाबाद से देघाट आ रही कार (यूपी -14 डीयू -6348) भिकियासैंण से 15 किमी दूर बसेड़ी के मुसोली के पास अचानक खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार सभी लोग गाजियाबाद के नए बस …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। गुरुवार की सुबह गाजियाबाद से देघाट आ रही कार (यूपी -14 डीयू -6348) भिकियासैंण से 15 किमी दूर बसेड़ी के मुसोली के पास अचानक खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार सभी लोग गाजियाबाद के नए बस अड्डे के पास नन्द गांव कृष्ण कुंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में हेमंत कोहली (39), चन्नू (37), रश्मि पत्नी चंद्रप्रकाश (32) की मौत हो गई जबकि विद्या (32) पत्नी हेमन्त कोहली, आरव (8), रिया (9) पुत्र-पुत्री हेमंत कोहली और जाह्नवी (6) पुत्री चंद्रप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग देघाट के सनड़भीडा में एक पीपलपानी समारोह में जा रहे थे। घायलों को आपातकालीन 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिकियासैंण लाया गया। जहां से चारों घायलों को हायर सेंटर भेज दिया है।
