अयोध्या: कार का टायर चेक कर रहे युवक की डीसीएम की चपेट में आने से हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र अन्तर्गत सआदतगंज ओवरब्रिज पर कार का टायर चेक कर रहे एक व्यक्ति की डीसीएम की चपेट में आने से मौत हो गई। सहादतगंज पुलिस चौकी के समीप ओवर ब्रिज पर बुधवार देर शाम एक व्यक्ति अपनी कार खड़ी कर टायर चेक कर रहा था। इस दौरान लखनऊ की तरफ से आ …

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र अन्तर्गत सआदतगंज ओवरब्रिज पर कार का टायर चेक कर रहे एक व्यक्ति की डीसीएम की चपेट में आने से मौत हो गई। सहादतगंज पुलिस चौकी के समीप ओवर ब्रिज पर बुधवार देर शाम एक व्यक्ति अपनी कार खड़ी कर टायर चेक कर रहा था।

इस दौरान लखनऊ की तरफ से आ रही एक डीसीएम ने सड़क पर खड़े टक्कर मार दी। मृतक का नाम उमाशंकर पुत्र बृजकिशोर निवासी ग्राम तिवारीपुर थाना बासी सिद्धार्थ नगर बताया गया है। पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त की। इसके बाद परिवारजनों को सूचना दी गई। कैंट पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पढ़ें- अयोध्या: वनरोज से टकराकर खाई में गिरा पुलिस का वाहन, चौकी प्रभारी हुआ घायल

संबंधित समाचार