अयोध्या: केजरीवाल के घर पर हुए हमले के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
अयोध्या। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हुए हमले के विरोध में गुरुवार को यहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकताओं ने हमले के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी की अयोध्या इकाई ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा …
अयोध्या। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हुए हमले के विरोध में गुरुवार को यहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकताओं ने हमले के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी की अयोध्या इकाई ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा ने अराजकता की सीमा पार कर दी है। इससे पहले मीडिया प्रभारी राजीव पाठक की अध्यक्षता में बैठक भी हुई, जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आगे के आंदोलन की रणनीति तय की गई।
प्रदर्शन में यूके द्विवेदी, हर्षवर्धन कोरी, गुड़िया, मोहम्मद शारजाह, सूरज प्रधान, संदीप पटेल, मोहम्मद कैफ, धर्मेंद्र सेठ, खुशचन्द लाल श्रीवास्तव, मोहम्मद इजराइल घोसी, मोहम्मद शकील, गुलाम गौस खान, अशोक गौड़, विनोद कुमार रावत, सुनील कुमार मौर्य, राम कुमार साहनी रहे।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़ा वाटर कूलर, पीने के पानी के लिये जनता बेहाल
