अयोध्या: कांग्रेस ने महंगाई मुक्त अभियान के तहत किया प्रदर्शन, जताया विरोध
अयोध्या। महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर और मोटर साइकिल पर माला पहनाकर धरना दे विरोध जताया। रिकाबगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे महंगाई मुक्त अभियान के तहत कांग्रेस जनों ने जमकर …
अयोध्या। महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर और मोटर साइकिल पर माला पहनाकर धरना दे विरोध जताया। रिकाबगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे महंगाई मुक्त अभियान के तहत कांग्रेस जनों ने जमकर प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के बाद से केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगातार पेट्रोल डीजल व दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में वृद्धि कर विश्वासघात किया गया है। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा जब से भाजपा सत्ता में आई है महंगाई आसमान छू रही है। निम्न और मध्यम वर्ग का घरेलू बजट गड़बड़ा गया है। भाजपा को जाति धर्म की राजनीति से सत्ता हासिल कर लेती है पर उसे आम आदमी के हितों का ध्यान नहीं रहता। पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा भाजपा पूंजीपतियों के हाथ खेल रही।
कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम रानू के अनुसार विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राम नरेश मौर्य, हरजीत सलूजा, प्रवीण श्रीवास्तव, उमेश उपाध्याय ,बसंत मिश्रा, डॉ विनोद गुप्ता, कुँवर अभ्युदय प्रताप सिंह, धीरेंद्र नाथ वर्मा, रामसागर रावत, राम अवध ,राम निहाल मौर्य, रमेन्द्र, शिव सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
कुमारगंज में भी जमकर किया प्रदर्शन
कुमारगंज के अकमा चौराहे पर भी कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को जमकर कोसा। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शिवपूजन पांडे की अध्यक्षता में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने भाजपा को महंगाई के जिम्मेदार बताया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अमरीश पांडे, प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेश दिनेश शुक्ला, प्रदेश को कोआॅर्डिनेटर सोशल मीडिया शैलेंद्र पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसवाई शैलेश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष तेजबली पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।
पढ़ें-मुरादाबाद : तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
