डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को छाया चौराहे पर डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के दाम में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर को फूल माला पहनाकर केंद्र सरकार की नीतियों पर विरोध जताया। मोदी योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा की मोदी …
बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को छाया चौराहे पर डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के दाम में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर को फूल माला पहनाकर केंद्र सरकार की नीतियों पर विरोध जताया। मोदी योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने विगत 9 दिनों में पेट्रोल – डीजल के दामों में 5.60 रूपये वृद्धि करके देश की आवाम को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया हैं।
मई 2014 में जब भाजपा ने मोदी की अगुवाई में देश की बागडोर संभाली थी तब पेट्रोल डीजल 71.41 और 55.49 रूपये प्रति लीटर आवाम को उपलब्ध था जो आज सौ रूपये पार कर गया हैं इसी तरह यू.पी.ए. की कांग्रेस सरकार में घरेलू सिलेण्डर जो 410 रूपये था जो मोदी की आठ वर्षों की सरकार में 988 रूपये का हो गया।
कांग्रेस पार्टी आज केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर महंगाई मुक्त भारत अभियान के प्रथम चरण में समस्त जनपद में विधानसभा स्तर पर तीन चरणों में चलने वाले आन्दोलन के प्रथम चरण में सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलेण्डर को माला पहनाकर ढोल घन्टियां बजाकर बहरी भाजपा सरकार महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम में हुई भारी वृद्धि की ओर ध्यान आकर्षित किया।
महंगाई मुक्त भारत अभियान को तीन चरणों में सम्पन्न होना हैं
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन ने कहा कि महंगाई मुक्त भारत अभियान को तीन चरणों में सम्पन्न होना हैं । विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रोष जताया।
नगर मुख्यालय पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अरशद इकबाल, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, सिकन्दर रिजवी, रामहरख रावत, शबनम वारिस, मुइनुद्दीन अंसारी, संजीव मिश्रा, अखिलेश वर्मा, श्रीकान्त मिश्रा, फरीद अहमद सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
पढ़ें-अयोध्या: 5 लाख के भुगतान के बाद भी नहीं मिली खाद, किसान परेशान
