मुख्यमंत्री योगी ने टीम 9 के साथ की बैठक, कहा- 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण में लायें तेजी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। उत्तर प्रदेश 29 करोड़ 98 लाख से अधिक कोविड टीके की डोज लगाने और …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। उत्तर प्रदेश 29 करोड़ 98 लाख से अधिक कोविड टीके की डोज लगाने और 10 करोड़ 80 लाख से अधिक सैम्पल की जांच करने वाला एकमात्र राज्य है।
टीम 9 की बैठक में गुरुवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के हर नागरिक को टीका लग चुका है। 83 प्रतिशत से अधिक पात्र वयस्क टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 15-17 आयु वर्ग के लगभग 93 प्र्रतिशत किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है और 24 लाख पात्र लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों में से 8 लाख 78 हजार बच्चों को टीकाकवर मिल चुका है, इसे जारी रखा जाये। 12-14 आयु वर्ग का टीकाकरण तेज किया जाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 24 घंटों में 1 लाख 39 हजार कोरोना टेस्ट किए गये, जिसमें मात्र 62 नये कोरोना पॉजिविट पाये गये। इसी अवधि में 44 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुये। कोरोना की हार तय है। सभी जिलों में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर संचालित रखा जाये। ताकि किसी भी जरूरत पर लोग सीधा संपर्क कर सकें।
यह भी पढ़ें:-डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
