हल्द्वानी: कार्यशाला में नैनीताल जिले की 140 एएनएम ने जानीं प्रभावी टीकाकरण की बारिकियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रामपुर रोड स्थित एक होटल के सभागार में आज नियमित टीकाकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने किया। कार्यशाला के दौरान नैनीताल जिले की करीब 140 एएनएम ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डब्लूएचओ के सर्विलांस मेडिकल अधिकारी डॉ. मनु …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रामपुर रोड स्थित एक होटल के सभागार में आज नियमित टीकाकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने किया। कार्यशाला के दौरान नैनीताल जिले की करीब 140 एएनएम ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान डब्लूएचओ के सर्विलांस मेडिकल अधिकारी डॉ. मनु खन्ना ने प्रोजेक्टर के माध्यम से टीकाकरण के दौरान बरतने वाली सावधानियों और बदलावों के बारे में विस्तार से बताया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि नियमित टीकाकरण में समय के साथ-साथ कई बदलाव आ गए हैं। कई नई वैक्सीन लांच हुई हैं। ऐसे में एएनएम को रुटीन ट्रेनिंग दी जा रही है जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि के साथ ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधा मिल सके।

वहीं, कार्यशाला में पहुंची काठगोदाम यूपीएससी की एएनएम हेमलता पांडे और राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात स्टाफ नर्स दीपा खोलिया ने टीकाकरण प्रक्रिया में बदलते बदलावों को जानने के लिए कार्यशाला को बेहद उपयोगी बताया।

संबंधित समाचार