बाराबंकी: दो बस संचालकों में मारपीट, फायरिंग में परिचालक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। गुरुवार की सुबह अंबेडकर नगर के रहने वाले दो बस संचालकों के बीच लखनऊ और बाराबंकी में जमकर मारपीट हुई । एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में दूसरे पक्ष का परिचालक छर्रे लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने इस मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लखनऊ कमिश्नरेट को सूचित किया …

बाराबंकी। गुरुवार की सुबह अंबेडकर नगर के रहने वाले दो बस संचालकों के बीच लखनऊ और बाराबंकी में जमकर मारपीट हुई । एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में दूसरे पक्ष का परिचालक छर्रे लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने इस मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लखनऊ कमिश्नरेट को सूचित किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्द्र सिंह के मुताबिक अंबेडकर नगर के इब्राहिमपुर निवासी शैलेंद्र यादव और उसी जिले के अहिरौली निवासी अरविंद यादव लखनऊ से टांडा बस संचालन करते हैं। गुरुवार की सुबह परिवर्तन चौक पर इन दोनों के बीच मारपीट हुई। अहिरौली अंबेडकर नगर निवासी महेंद्र बस मालिक शैलेंद्र यादव की बस लेकर भागा। अरविंद यादव और उसके साथियों ने बस को बीबीडी के निकट ब्रेक प्वाइंट ढाबा पर रोक कर पुनः मारपीट की। जिस पर परिचालक पुनः बस लेकर भागा।

अरविंद यादव और उनके साथियों ने पुनः बस को ओवरटेक कर बाराबंकी से सफेदाबाद में रोक लिया और 2 राउंड फायरिंग की। जिसमें महेंद्र यादव को छर्रे लगे हैं। इस मामले की नगर कोतवाली में शैलेंद्र यादव द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस मामले से लखनऊ कमिश्नरेट को सूचित कर दिया गया है।

पढ़ें-जो संविधान और अदालत के आदेश का नहीं करे सम्मान उसे सबक सिखाया जाए- ज्ञानेंद्र

संबंधित समाचार