बिजनौर : देवेंद्र हत्याकांड में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। महडे़ चोरी के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी में एक पक्ष के लोगों ने तमंचा से देवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त रामबहादुर को पुलिस ने बिजनौर रोड पर टाटा वर्कशॉप के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसको जेल …

बिजनौर, अमृत विचार। महडे़ चोरी के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी में एक पक्ष के लोगों ने तमंचा से देवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त रामबहादुर को पुलिस ने बिजनौर रोड पर टाटा वर्कशॉप के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसको जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। पकड़े गए अभियुक्त पर 50 हजार का इनाम था। पुलिस घटना के अन्य इनामी अभियुक्तों को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है।

26 मार्च को स्वाहेड़ी निवासी दीप सिंह गांव के ही रामबहादुर से महड़ा उधार लेकर खेत में अपनी जमीन को समतल कर रहा था। इसी दौरान देवेंद्र सिंह अपने पुत्रों के साथ खेत पर पहुंचा तो उन्होंने अपना चोरी किया हुआ महड़ा पहचान लिया, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी।

आरोप है कि रामबहादुर और उसके पुत्रों ने तमंचा निकालकर देवेंद्र सिंह को गोली मार दी थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अधीक्षक की ओर से अभियुक्तों पर 25-25 हजार का इनाम की घोषणा की गई थी, जिसे आईजी मुरादाबाद ने बढ़ाकर 50-50 हजार कर दिया था।

संबंधित समाचार