बहराइच: शांतिभंग की आशंका के चलते पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पयागपुर/बहराइच। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के दो गांव में गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर राजीव कुमार सिसोदिया ने टीम गठित कर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष जयहरी …
पयागपुर/बहराइच। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के दो गांव में गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर राजीव कुमार सिसोदिया ने टीम गठित कर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाई के निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष जयहरी मिश्रा को अगुवाई में पुलिस टीम ने अंकित शुक्ला पुत्र शिवमंगल, दिव्यांश पुत्र शिवमंगल, अंकुल शुक्ला पुत्र शिवमंगल निवासी ग्राम सरबदी कुरसहा और लल्लन गौतम पुत्र नन्द प्रसाद, पाले गौतम पुत्र नन्दप्रसाद, बलराम पुत्र राजकिशोर गौतम निवासी ग्राम हरदाही चमारन टोलिया को शान्ति व्यवस्था भंग किये जाने की आशंका पर छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जबकि उप निरीक्षक कैलाश नाथ, पंकज यादव, जितेंद्र की टीम ने थाना क्षेत्र के लोधजोत गांव निवासी सत्यभान पुत्र भगवती, राजन मिश्रा पुत्र आनंद कुमार, खानपुर मल्लोह गांव निवासी प्रदीप मिश्रा पुत्र बजरंग बली और राम भूलावन मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-कर्नाटक पुलिस को मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ देशद्गोह के आरोपों की जांच करने के आदेश
