बरेली: शोहदों पर नजर रखने को आईजी ने शुरू कराया आपरेशन वॉक थ्रू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सार्वजनिक स्थलों पर लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए आईजी रमित शर्मा ने आप्रेशन वॉक- थ्रू शुरू किया है। रेंज के कप्तानों को इसे सुबह व शाम चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते पुलिस अब पार्कों, बाजारों और भीड़ वाली जगहों पर पैदल गश्त करेगी …

बरेली, अमृत विचार। सार्वजनिक स्थलों पर लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए आईजी रमित शर्मा ने आप्रेशन वॉक- थ्रू शुरू किया है। रेंज के कप्तानों को इसे सुबह व शाम चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते पुलिस अब पार्कों, बाजारों और भीड़ वाली जगहों पर पैदल गश्त करेगी और वहां घूमने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी करेगी।

आईजी रेंज रमित शर्मा ने बताया कि ऐसा अक्सर देखा जाता है कि पार्क, बाजार, स्ट्रीट फूड वाली जगहों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के आस-पास शोहदे घूमते रहते हैं। वह लोग वहां आने वाली लड़कियों समेत महिलाओं पर टिप्प्णी करते हुए छेड़खानी करते हैं। इसके साथ यहीं पर संदिग्ध लोग टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं।

ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रेंज के कप्तानों को आप्रेशन वॉक- थ्रू चलाने के निर्देश दिए हैं। इसमें पुलिस की टीमें भीड़ वाली जगहों पर जाकर घूमेगी और वहां घूमने वाले संदिग्धों पर भी नजर रखते हुए पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: मां बोली- मेरी बेटी को भगाकर बेच दिया, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार