बहराइच: मदरसा गौसिया का परीक्षाफल घोषित, फैसल ने किया टॉप
बहराइच। जिले के मिहीपुरवा कस्बा में स्थित मदरसा गौसिया का वार्षिकोत्सव अत्यन्त धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। मदरसे में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं को परीक्षाफल वितरण गया। विद्यालय के छात्र फैसल स्कूल में प्रथम स्थान पर रहे। परीक्षाफल कार्यक्रम की शुरुआत कुरान शरीफ की तिलावत एवं मदरसे की प्रार्थना के साथ हुआ। मदरसे के कक्षा तीन …
बहराइच। जिले के मिहीपुरवा कस्बा में स्थित मदरसा गौसिया का वार्षिकोत्सव अत्यन्त धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। मदरसे में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं को परीक्षाफल वितरण गया। विद्यालय के छात्र फैसल स्कूल में प्रथम स्थान पर रहे। परीक्षाफल कार्यक्रम की शुरुआत कुरान शरीफ की तिलावत एवं मदरसे की प्रार्थना के साथ हुआ। मदरसे के कक्षा तीन के छात्र फैसल अहमद ने 92.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मदरसे में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। मेधावी छात्र-छात्राओं में कक्षा नर्सरी मे अनुष्का गुप्ता प्रथम, अमृता पोरवाल द्वितीय, जेबा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कक्षा केजी में अलवीना इदरीसी प्रथम, मुस्कान द्वितीय, प्रिंस कौलिक तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा एक में महक प्रथम, बरकत फातिमा द्वितीय, इश्तियाक अहमद तृतीय, कक्षा दो में अंश पोरवाल प्रथम, महफूज खाॅन द्वितीय, फिरदौस ने तृतीय कक्षा तीन में फैसल अहमद प्रथम, अलफिया खातून द्वितीय, सानिया खॉन ने तृतीय कक्षा चार में ईशान्त कुमार गुप्ता प्रथम, सादिका बेगम द्वितीय, सलामुद्दीन ने तृतीय तथा कक्षा पांच में इसरार अहमद प्रथम, राबिया बेगम द्वितीय तथा मोहम्मद आरिफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मदरसे के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर पुरुष्कृत भी किया गया। इस मौके पर मदरसे के प्राचार्य इसरार अहमद इदरीसी ने प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए कहा कि मदरसा पिछले 90 सालों से बेहतर शिक्षा देते आ रहा है। जहाँ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-2 सुसंस्कारित भी किया जाता है।
प्राचार्य इदरीसी ने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना के साथ अपने स्टाफ के शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए बताया कि मदरसे के बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय, अलीगढ यूनिवर्सिटी तथा जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षाओं में भी सम्मिलित होते हैं और इनमें सफलता प्राप्त कर मदरसे एवं कस्बे का नाम रोशन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा पद्धति के माध्यम से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ-2 बच्चों को इन प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी की सुविधा भी प्रदान की जाती है। मौके पर मदरसे के सदर हाजी शाकिर अली, सेक्रेट्री अजीमुल्ला खाँ, नायब सदर जकी अहमद, दरगाह लक्कड़ शाह कमेटी के सदर रईस अहमद, शिक्षक इरफान खाँ, कारी रज्जब अली, हाफिज मो शमीम, इरम जहाँ, आफरीन खान एवं अभिभावक चन्द्रावती, सिद्धार्थ गुप्ता, पप्पू पोरवाल, रुस्तम अली, फुरकान अहमद, गोल्डी कौलिक, निजामुदीन, महेश कुमार, अनवारुल हसन, म साजिद, स्वामी नाथ, जलालू खान, नौशाद समेत सैकडों अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: कारागार मंत्री बनने के बाद धर्मवीर प्रजापति पहली बार पहुंचे होम गार्ड मुख्यालय
