IPL 2022: आखिरी ओवर में डूबी चेन्नई की लुटिया, रोमांचक मुकाबला में लखनऊ ने 6 विकेट से दी मात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एविन लुइस (नाबाद 55) और आयुष बदौनी (नाबाद 19) की आतिशी पारियों तथा उनके बीच 2.1 ओवर में 40 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के विशाल स्कोर के बावजूद गुरूवार को तीन गेंद शेष रहते छह विकेट से जीत हासिल कर ली। चेन्नई ने रॉबिन उथप्पा …

मुंबई। एविन लुइस (नाबाद 55) और आयुष बदौनी (नाबाद 19) की आतिशी पारियों तथा उनके बीच 2.1 ओवर में 40 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के विशाल स्कोर के बावजूद गुरूवार को तीन गेंद शेष रहते छह विकेट से जीत हासिल कर ली।

चेन्नई ने रॉबिन उथप्पा (50) के विस्फोटक अर्धशतक और शिवम दुबे (49) की तूफानी पारी की बदौलत आईपीएल 2022 के सातवें मैच में 20 ओवर में सात विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर बनाया जबकि लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 211 रन बनाकर आईपीएल में अपनी पहली जीत हासिल की जबकि चेन्नई को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

आखिरी दो ओवर में बदल गया पूरा मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को आखिरी दो ओवर में 34 रनों की जरूरत थी। जब चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे के बॉल थमा दी। लेकिन उनकी पहली बॉल पर ही आयुष बदोनी ने छक्का जड़ दिया, जिसके बाद मैच पूरी तरह से फंस गया था। ऐसे वक्त में 22 साल के आयुष बदोनी ने लखनऊ की किस्मत को पलटा।

19वां ओवर डालने आए शिवम दुबे की गलती चेन्नई को भारी पड़ी। शिवम दुबे के ओर में कुल 25 रन आए, जिसके बाद चेन्नई की वापसी मुश्किल हो गई। आखिरी ओवर में लखनऊ को सिर्फ 9 रनों की जरूरत थी। जिसे पाने में बिल्कुल भी मुश्किल नहीं हुई। लखनऊ सुपर जायंट्स को एक ज़बरदस्त शुरुआत मिली थी. क्विंटन डि कॉक ने 61 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान केएल राहुल ने भी ताबड़तोड़ 40 रन बनाए। लेकिन आखिर में सिर्फ 23 बॉल में 55 रन बनाकर इविन लुईस ने चेन्नई सुपर किंग्स से मैच ही छीन लिया।

यह भी पढ़ें:-दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के परिजन से मिले अखिलेश यादव, सरकार से की यह बड़ी मांग

 

संबंधित समाचार