आज का राशिफल। 01अप्रैल, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज कठिन परिस्थितियों के बीच भी आपको मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए। हालांकि शाम तक स्थितियां आपके अनुकूल हो जायेंगी। यदि आवश्यक न हो तो आप यात्रा न करें। बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। वृष आज नए अवसरों और परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का आपको सहयोग मिलेगा। शाम …

मेष

आज कठिन परिस्थितियों के बीच भी आपको मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए। हालांकि शाम तक स्थितियां आपके अनुकूल हो जायेंगी। यदि आवश्यक न हो तो आप यात्रा न करें। बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

वृष

आज नए अवसरों और परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का आपको सहयोग मिलेगा। शाम से पहले तक अपने जरूरी कार्य कर लें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही अपने दिन की शुरुआत करें।

मिथुन

आज नए मित्रों से अपने मन की बातें कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय बहुत ही अच्छा है। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा।

कर्क

आज दूसरों से आपको ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। समाज में आपकी साख मजबूत होगी। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। नए कारोबार में आप धन निवेश कर सकते हैं। बौद्धिक चर्चाओं में आप भाग लेंगे।

सिंह

आज सिरदर्द और जुकाम की समस्या हो तो तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करें। महिलाएं अपने घर के काम में काफी व्यस्त रहेंगी। व्यवसाय में आपको बड़ा आर्थिक जोखिम लेने से बचना चाहिए। आप काफी संवेदनशील हो सकते हैं।

कन्या

आज प्रेम विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। उलझे हुए मामलों को बातचीत और शान्ति से सुलझाने का प्रयास करें। पारिवारिक कलह का निपटारा हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। शाम को आपके अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं।

तुला

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करेंगे। नई संपत्ति की ख़रीदारी से लाभ होगा। घर के लिए आप नया सामान खरीदने के लिए बाजार जा सकते हैं।

वृश्चिक

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप नई परियोजनाओं को शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आप थोड़े भावुक होंगे। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। गेम्स और दूसरी गतिविधियों में आप भाग लेंगे।

धनु

आज पुरानी बातों के कारण आपको नुकसान हो सकता है। आपको अपने दृष्टिकोण में बदलाव करने की आवश्यकता है। परिवार के लोग आपसे बेहद प्रसन्न रहने वाले हैं। मित्रों और परिजनों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।

मकर

आज आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। कारोबारियों को व्यापार के उत्तम लाभ मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को नया रोजगार प्राप्त हो सकता है। आज आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। ऑनलाइन व्यवसाय में आपको लाभ होगा।

कुंभ

आज ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको हतोत्साहित करते हों। जीवन के पुराने अनुभवों से आप सबक लें। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। आपको अपने बजट की काफी चिन्ता रहेगी। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें।

मीन

आज नई नौकरी और व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। नए वस्त्र और आभूषणों पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे घर के कार्यों में काफी रुचि लेंगे। आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पारिवारिक जीवन काफी सुखद रहने वाला है।