लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने सरकार पर कसा तंज, कहा- रोज महंगाई बम फोड़ रही है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बढ़ती महंगाई पर विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार पर हमलावर हैं। 1 अप्रैल 2022 से जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ ही देशभर में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर 250 रुपये महंगा हो गया। वहीं नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स को भी बढ़ा दिया है। इसी बीच समाजवादी …

लखनऊ। बढ़ती महंगाई पर विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार पर हमलावर हैं। 1 अप्रैल 2022 से जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ ही देशभर में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर 250 रुपये महंगा हो गया। वहीं नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स को भी बढ़ा दिया है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर सरकार पर हमला किया।

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार सुबह अपने एक ट्वीट में लिखा कि दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई की मार, अबकी बार बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम। आज से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर एक झटके में 250 रुपए हुआ महंगा, 2253 रुपए हुई कीमत। महंगाई कम कर जनता को राहत देने के बजाय, रोज महंगाई बम फोड़ रही है डबल इंजन भाजपा  सरकार।

एक अन्य ट्वीट में समाजवादी मीडिया सेल ने लिखा कि व्यवसायिक सिलेंडर की मूल्यवृद्धि उन गरीब कमजोर और छात्रों, नौकरी, रोजगार, मजदूरी करने वाले लोगों के साथ भाजपा सरकार का अन्याय है जो घर से बाहर रहते हैं या किन्हीं कारणों वश घर पर भोजन नहीं खा पाते। अब ठेले ,खोमचे ,रेस्टोरेंट पर खाने के दाम बढ़ेंगे जिससे आम आदमी पर बोझ बढ़ेगा।

पढ़ें- रायबरेली: सिपाही की बेवफाई से प्रेमिका ने खाया जहर, हालत गंभीर

 

 

संबंधित समाचार