मधु चोपड़ा नानी बनकर थीं बेहद एक्साइटेड, प्रियंका की लाडली से नहीं मिलीं अब तक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जब से पेरेंट बनें हैं, तभी से उनकी बेटी से जुड़ी खबर जानने के लिए सभी हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में प्रियंका की मम्मी और नानी मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के समय अपनी नातिन को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था, ‘मैं …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जब से पेरेंट बनें हैं, तभी से उनकी बेटी से जुड़ी खबर जानने के लिए सभी हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में प्रियंका की मम्मी और नानी मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के समय अपनी नातिन को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था, ‘मैं नानी बनकर बहुत खुश हूं। मैं इस बात को सोचकर बस हर समय मुस्कुराती रहती हूं। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।’

मधु ने कहा कि वह अपने परिवार में नए जुड़ाव से खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने उसे नहीं देखा है। मैं यहां हूं और वह एलए में है। हम कभी-कभी फेसटाइम करते हैं। मुझे लगता है कि वह खुश और आनंदित है। अभी के लिए मैं बस इतना ही कह सकती हूं, लेकिन शायद जब मैं जाऊं और उससे मिलूंगी, मैं इसका बेहतर जवाब दे सकूंगी।’ मधु ने यह भी कहा कि वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं और अब जब यह हो गया है तो वह अपनी खुशी छुपा नहीं पा रही हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका और निक ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी थी कि वह सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं।

पढ़ें-महाराष्ट्र: छात्र से पैसे मांगने के आरोप में विश्वविद्यालय ने शिक्षा विभाग प्रमुख को निलंबित किया

संबंधित समाचार