वाराणसी: नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया नया रोजगार गीत, कहा- नौकरी न मिलल सरकरिया हम का करीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। ‘यूपी में का बा…’ गानों की सीरीज को लेकर सुर्खियों में रहीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का शुक्रवार की सुबह तीन मिनट छह सेकेंड का एक नया गाना सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने इस गाने का शीर्षक दिया है- नौकरी न मिलल सरकरिया हम का करीं… (रोजगार गीत) अपने इस गाने से …

वाराणसी। ‘यूपी में का बा…’ गानों की सीरीज को लेकर सुर्खियों में रहीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का शुक्रवार की सुबह तीन मिनट छह सेकेंड का एक नया गाना सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने इस गाने का शीर्षक दिया है- नौकरी न मिलल सरकरिया हम का करीं… (रोजगार गीत)

अपने इस गाने से नेहा सिंह राठौर ने प्रयागराज और पटना में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे बेरोजगारों की ओर से सरकारों से पूछा है कि आखिर हम कब तक तैयारी करें…? सरकारी नौकरी मिल नहीं रही तो हम क्या करें…?

नेहा सिंह राठौर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान ‘यूपी में का बा’ गानों की सीरीज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थी तो उन्हें खासा ट्रोल भी किया जाता था।

इस पर उनका कहना था कि वह किसी पार्टी या सरकार के विरोध में नहीं है। न किसी दुर्भावना के कारण वह यह गीत बनाती और गाती हैं। बल्कि लोक गायक होने के नाते वह लोगों के दुख-दर्द को आवाज देती हैं। यह काम वह आगे भी जारी रखेंगी।

पढ़ें- रायबरेली: जिला अस्पताल में अब नहीं लगेगा वाहन पार्किंग शुल्क, ठेकेदारी व्यवस्था को किया गया समाप्त

 

संबंधित समाचार