फिल्म ‘सालार’ की शूटिंग के दौरान हुए प्रभास जख्मी, एक्टर की सेहत के लिए फैंस ने मांगी दुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। बाहुबली प्रभास ने फैंस पर ऐसा जादू चलाया है कि एक्टर के चाहने वाले उन्हें बाहुबली की नजर से ही देखते हैं। मगर इन दिनों बाहुबली प्रभास की सेहत से जुड़ी एक खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। प्रभास के चाहने वाले काफी समय से उनकी फिल्म ‘सालार’ का इंतजार कर …

मुबंई। बाहुबली प्रभास ने फैंस पर ऐसा जादू चलाया है कि एक्टर के चाहने वाले उन्हें बाहुबली की नजर से ही देखते हैं। मगर इन दिनों बाहुबली प्रभास की सेहत से जुड़ी एक खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है।

प्रभास के चाहने वाले काफी समय से उनकी फिल्म ‘सालार’ का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद फैंस के लिए इस समय एक निराशाजनक खबर सामने आई है। बता दें कि प्रभास को फिल्म सालार की शूटिंग के दौरान लगी चोट के कारण उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक्टर की चोट को पूरी तरह से ठीक होने में अभी दो महीने और लगेंगे, जिस वजह से फिल्म को लेकर ऐसा फैसला लेना पड़ा है।

प्रभास का इलाज स्पेन में अभी भी चल रहा है
एक्टर प्रभास अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग शुरू करने से पहले अपने इलाज के लिए स्पेन गए थे। जानकारी के अनुसार उनकी एक सर्जरी हुई थी, जिससे वह अभी भी उबर रहे हैं। इस खबर के बाद एक्टर को चाहने वाले फैंस जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। फिल्म ‘सालार’ तो यह एक एक्शन फिल्म होने वाली है, जिसमें प्रभास के साथ श्रुति हासन नजर आएंगी। बहरहाल अब देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म अपने तय साल के मुताबिक रिलीज हो पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें-एटा: बुजुर्ग महिला ने अपनी सूझबूझ से बचाई हजारों की जान, जानें कैसे

संबंधित समाचार