IPL 2022 CSK vs LSG : गौतम गंभीर ने एमएस धोनी से की मुलाकात, कहा- ‘कप्तान से मिलकर अच्छा लगा’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में गुरुवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को करीबी मुकाबले में 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच के बाद लखनऊ टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने चेन्नई टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। दोनों की …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में गुरुवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को करीबी मुकाबले में 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच के बाद लखनऊ टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने चेन्नई टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मुलाकात के दो फोटो गौतम गंभीर ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए हैं। दोनों तस्वीरें अलग-अलग डायरेक्शन से ली गईं। गंभीर ने कैप्शन में लिखा- कप्तान से मिलकर अच्छा लगा। धोनी और गंभीर की फोटो पर एक यूजर ने कहा- अब हैटर्स कहेंगे कि यह फोटोशॉप से हुआ है। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा- इसी जोड़ी ने हमें 2011 वनडे वर्ल्ड कप जिताया था। एक अन्य यूजर ने लिखा कि 2011 वर्ल्ड कप फाइनल के असली हीरो।

मौजूदा सीजन में धोनी ने चेन्नई टीम की कप्तानी छोड़ दी है। वे सिर्फ बतौर खिलाड़ी ही खेल रहे हैं। सीएसके टीम ने रवींद्र जडेजा को नया कप्तान बनाया है। हालांकि मैच में यह देखा गया है कि विकेट के पीछे से धोनी ही कप्तानी की कमान संभाल रहे थे। आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेली थी। 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया धोनी की कप्तानी में ही चैम्पियन बनी थी। तब गंभीर बतौर ओपनर टीम में शामिल थे और शानदार प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़ें : PAK vs AUS ODI: बाबर आजम ने विराट कोहली, हाशिम अमला और डेविड वॉर्नर को पछाड़ा, बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

संबंधित समाचार