अयोध्या: कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने खाया जहर, किया गया लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। छह लाख के कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। परिवारजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली बीकापुर के …

अयोध्या। छह लाख के कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। परिवारजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

कोतवाली बीकापुर के पतरहे का पुरवा असरेवा गांव निवासी किसान धर्मराज वर्मा (60) दो सरकारी बैंक व एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी का लगभग 6 लाख रुपये का कर्जदार है। बैंक व प्राइवेट फाइनेंस कंपनी की वसूली से परेशान होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बेटे राम अजोर वर्मा ने बताया कि उसके पिता धर्मराज वर्मा ने कीटनाशक दवा खाई थी। उनकी हालत बिगड़ते ही हम लोग उन्हें सीएचसी बीकापुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल के डॉक्टर बीके शुक्ला ने बताया कि नाजुक हालत में सीएचसी बीकापुर से किसान को जिला अस्पताल लाया गया था। बीकापुर कोतवाली प्रभारी मणिशंकर तिवारी ने स्वीकार किया है कि किसान कर्ज से परेशान था। संभवत: उसने तनाव में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। पूरे मामले की जानकारी की जा रही है यदि प्रताड़ना की बात आई तो संबधित के विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पढ़ें-अमरोहा : अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, जयकारों से गूंजा गंगा घाट

 

संबंधित समाचार