हल्द्वानी: बेरोजगारी से हारा और दे दी जान
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बेरोजागारी से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। घर पर ही फंदे पर झूलते व्यक्ति को जब परिजनों ने देखा तो हड़कंप मच गया। फंदे से उन्हें बाहर निकाला गया। अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से परिजनों में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बेरोजागारी से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। घर पर ही फंदे पर झूलते व्यक्ति को जब परिजनों ने देखा तो हड़कंप मच गया। फंदे से उन्हें बाहर निकाला गया। अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
राजपुरा निवासी दान सिंह बिष्ट (50) तीन साल पहले ट्रक चलाते थे। उसके बाद से उनके पास कोई काम नहीं था। पुलिस को जानकारी देते हुए उनकी पत्नी प्रेमा ने बताया कि बेरोजागारी के कारण घर की स्थिति भी बिगड़ती जा रही थी।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को घर में ही पंखे के कुंडे में दान सिंह ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब देखा तो वह घबरा गए। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए और अचेतावस्था में दान सिंह को फंदे से उतार कर बेस अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दान सिंह ने दम तोड़ दिया।
चिकित्सकों के मृत घोषित पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया गया। एसआई प्रवीण सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से आत्महत्या करने का लग रहा है।
