रुद्रपुर: मजदूरी के बहाने महिला को बुलाकर किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत एक महिला को काम के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने और बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने अपनी तहरीर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत एक महिला को काम के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने और बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि वह राजमिस्त्री का कार्य करती है। एक सप्ताह पूर्व उसे पहाड़गंज निवासी असलम नाम के व्यक्ति ने उसे काम के बहाने अपने घर बुलाया। महिला का आरोप है कि वह जब घर पहुंची तो असलम ने उसे पकड़ लिया और उसे कमरे में बंधक बना लिया।

बाद में उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि असलम ने उसे एक सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा। शिकायत करने पर उसने पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि 29 मार्च को किसी तरह वह उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई।

महिला ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि महिला के तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार