बाराबंकी: पहले दिन क्रय केंद्रों पर नहीं हुई गेहूं की खरीद, फैला रहा सन्नाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले भर के 45 केंद्रों पर गेहूं खरीद के पहले दिन केंद्रों पर काफी सन्नाटा फैला रहा। किसानों से गेहूं खरीदने वाले केंद्रों पर छुटपुट किसान आए जरूर पर सिर्फ जानकारी जुटाने। खाद्य विपणन विभाग की तरफ से गेहूं खरीद केंद्रों पर कांटा, बैनर, छलने के साथ -साथ शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था …

बाराबंकी। जिले भर के 45 केंद्रों पर गेहूं खरीद के पहले दिन केंद्रों पर काफी सन्नाटा फैला रहा। किसानों से गेहूं खरीदने वाले केंद्रों पर छुटपुट किसान आए जरूर पर सिर्फ जानकारी जुटाने। खाद्य विपणन विभाग की तरफ से गेहूं खरीद केंद्रों पर कांटा, बैनर, छलने के साथ -साथ शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।

जिससे केंद्रों पर किसानो को मूलभूत सुविधाएं दी जा सके। शुक्रवार को अधिकतर केंद्रों पर केंद्र प्रभारी गेहूं खरीद के लिए किसानों की राह तकते नजर आए। हैदर गढ़ संवाददाता के अनुसार नवीन मंडी परिषद मे लगे गेहूं सरकारी क्रय केंद्र पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।

केंद्र प्रभारी प्रीति पांडे पहले दिन किसानों की राह तकते नजर आई। इस दौरान एक भी किसान यहां पर अपना गेहूं तौल कराने नहीं दिखाई दिया। यही स्थिति जिले के लगभग  सभी गेहूं खरीद केंद्रों पर देखी गई। शुक्रवार को दिन भर किसी भी केंद्र पर किसानों ने अपने गेहूं की तौल नहीं कराई।

किसानों का कहना है कि अभी गेहूं की कटाई नहीं हुई है जिनकी कटाई हो भी चुकी है खरीद केंद्रों से अधिक मूल्य उन्हें बाहर बाजारों में मिल रहा है किसानों का कहना है दो-चार दिनों बाद केंद्रों पर गेहूं तौल कराने वालों का आना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: तपिश से बेहाल लोगों को चुभने लगे हैं बिजली कटौती के कांटे, ट्रिपिंग बढ़ी

संबंधित समाचार