सहारनपुर: 24 घंटे में सरेंडर करो, ”बाबा का बुलडोजर” लेकर गैंगरेप के आरोपियों के घर पहुंची पुलिस
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का प्रतीक बन कर उभरा ‘बुलडोजर’ शुक्रवार को सहारनपुर में भी फरार अपराधियों के घरों को रौंदने पहुंच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म के दो फरार आरोपियों के घर पर चिलकाना थाना अध्यक्ष सतेंद्र राय पुलिस बल की मौजूदगी में …
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का प्रतीक बन कर उभरा ‘बुलडोजर’ शुक्रवार को सहारनपुर में भी फरार अपराधियों के घरों को रौंदने पहुंच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म के दो फरार आरोपियों के घर पर चिलकाना थाना अध्यक्ष सतेंद्र राय पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर लेकर दबिश देने गये।
पुलिस के मुताबिक ग्राम चालाकपुर के प्रधान शराफत के दो बेटे आमिर और आसिफ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी है और लगातार फरार चल हैं। उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला थाना चिलकाना में दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर पर बुलडोजर से मकान के बाहर बनी सीढ़ियों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। राय ने बताया कि दोनो आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने गांव में ढोल पिटवाकर यह चेतावनी दी कि यदि आरोपी 24 घंटे के भीतर थाने नहीं पहुंचे तो उनका पूरा घर ध्वस्त कर दिया जायेगा।
उधर चिलकाना पुलिस ने ग्राम दुमझेड़ा में नायब तहसीलदार मोनिका चैहान की मौजूदगी में गैंगस्टर जमशेद की संपत्ति के रूप में उसकी मोटर साइकिल कुर्क कर ली। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। जमशेद गोकशी, लूट, चोरी नशीले पदार्थों की तस्करी आदि मुकदमों में अभियुक्त है। उसके खिलाफ गैगस्टर का मुकदमा भी दर्ज है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच-श्रावस्ती MLC सीट पर BJP बुरी तरह से हार रही चुनाव- सपा
