बरेली: देवर ने घर में घुसकर भाभी के कपड़े फाड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पतंगबाजी की बात कहकर घर में घुसे युवक ने अपने भतीजे की पिटाई कर दी। बेटे को पीटने का विरोध करने पर युवक ने भाभी के कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ मारपीट की। हजियापुर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में …

बरेली, अमृत विचार। पतंगबाजी की बात कहकर घर में घुसे युवक ने अपने भतीजे की पिटाई कर दी। बेटे को पीटने का विरोध करने पर युवक ने भाभी के कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ मारपीट की।

हजियापुर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में बाहर रहते है। वह बच्चों के साथ घर में रहती है। आरोप है कि गुरुवार को उसका देवर पतंग गिरने की बात कहकर उसके घर में घुस गया और उसने महिला के बेटे को पीट दिया। विरोध करने पर युवक ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।

इसके बाद देवर ने महिला को जमीन पर गिराकर बुरी तरह से पीटा और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने इसकी शिकायत बारादरी पुलिस से की, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शुक्रवार को महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: 12 बजे हटाया अतिक्रमण, 4 बजे फिर लगाया तो किया चालान

संबंधित समाचार