बरेली: बूथों की निगरानी के लिए कराई जाएगी वीडियोग्राफी
बरेली, अमृत विचार। एमएलसी चुनाव के मतदान के लिए 21 बूथ बनाए गए हैं, इन सभी बूथों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। जिससे पल-पल की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जा सके। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ भी एक-एक वीडियोग्राफर मौजूद रहेगा। जिले में 9 अप्रैल …
बरेली, अमृत विचार। एमएलसी चुनाव के मतदान के लिए 21 बूथ बनाए गए हैं, इन सभी बूथों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। जिससे पल-पल की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जा सके। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ भी एक-एक वीडियोग्राफर मौजूद रहेगा।
जिले में 9 अप्रैल को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान प्रक्रिया की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी। वीडियोग्राफी के लिए एक व्यक्ति लगाया जाएगा। मतदान शुरू होने से लेकर अंत तक की वीडियोग्राफी होगी। वोट डालने आए मतदाता की भी वीडियोग्राफी होगी।
इससे किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं रहेगी। कोई संदिग्ध या गड़बड़ करता है तो उसकी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें-
बरेली: जिला प्रबंधक को छोड़ने वाली एंटी करप्शन टीम सवालों में घिरी, वीडियो वायरल
