IPL 2022: उमेश यादव और आंद्रे रसेल के तूफान में उड़ी पंजाब, कोलकाता को मिली दूसरी जीत
मुंबई। तेज गेंदबाज उमेश यादव (23 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी और आंद्रे रसेल (नाबाद 70) की तूफानी पारी से कोलकाता नाईट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को शुक्रवार को आईपीईएल मुकाबले में 33 गेंद शेष रहते छह विकेट से रौंद दिया। कोलकाता ने तीन मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और तालिका …
मुंबई। तेज गेंदबाज उमेश यादव (23 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी और आंद्रे रसेल (नाबाद 70) की तूफानी पारी से कोलकाता नाईट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को शुक्रवार को आईपीईएल मुकाबले में 33 गेंद शेष रहते छह विकेट से रौंद दिया। कोलकाता ने तीन मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए।
पंजाब ने भानुका राजपक्षे (31) और कैगिसो रबादा (25) की विस्फोटक पारियों की बदौलत खराब स्थिति में होने के बावजूद 18.2 ओवर में 137 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि कोलकाता ने रसेल की तूफानी पारी से मैच को जल्द निपटा दिया। कोलकाता ने 14.3 ओवर में चार विकेट पर 141 रन बनाकर जीत अपने नाम की।
रसेल ने मात्र 31 गेंदों में दो चौके और आठ छक्के उड़ाते हुए नाबाद 70 रन ठोक डाले। सैम बिलिंग्स 24 रन पर नाबाद रहे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाये। कोलकाता ने अपना चौथा विकेट 51 के स्कोर पर गंवाया लेकिन इसके बाद रसेल और बिलिंग्स ने पांचवें विकेट के लिए 90 रन की ताबड़तोड़ मैच विजयी साझेदारी कर डाली।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: बाइक सवार युवकों पर बाघ ने किया हमला, एक घायल
