प्रयागराज: निकली हुई तोंद वाले पुलिसकर्मियों पर कसी जाएगी नकेल, SSP ने तय किए पैरामीटर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। एसएसपी अजय कुमार ने थुलथुल शरीर और निकली हुई तोंद वाले पुलिसवालों के लिए कास कदम उठाया है। यह नया कदम पुलिसिंग को और प्रभावी व चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर है। अब हर 15 दिन पर 5 पैरामीटर्स पर खरे उतरने वाले 15 पुलिसकर्मियों को एसएसपी खुद पुरस्कृत करेंगे। वहीं खराब काम करने वाले …

प्रयागराज। एसएसपी अजय कुमार ने थुलथुल शरीर और निकली हुई तोंद वाले पुलिसवालों के लिए कास कदम उठाया है। यह नया कदम पुलिसिंग को और प्रभावी व चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर है। अब हर 15 दिन पर 5 पैरामीटर्स पर खरे उतरने वाले 15 पुलिसकर्मियों को एसएसपी खुद पुरस्कृत करेंगे।

वहीं खराब काम करने वाले व दागी छवि के पुलिसकर्मियों पर नकेल कसने की भी तैयारी है। वहीं पुलिस वालों की निकलती तोंद भी उनके लिए चिंता का सबब बन चुकी है। पुलिसवालों की तोंद क्यों निकल रही है? उन्हें तोंद अंदर करने और फिटनस पर ध्यान देने के लिए कहा गया है।

एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि हमेश देखने में आ रहा है कि अधिकांश पुलिसकर्मी अपनी वर्दी और स्वाथ्य के प्रति लापरवाह हैं। इससे न केवल उनके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के प्रति नकारात्मक धारणा बनती है, बल्कि आम जनमानस में भी प्रतिकूल संदेश जाता है। यही नहीं शारीरिक स्वास्थ्य भी खराब होता है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर जरूरत से ज्यादा पेट निकला हो और शरीर मोटा हो तो न केवल कार्यक्षमता घटती है बल्कि स्वास्थ्य भी खराब रहता है। ऐसे में आप जनता की क्या सेवा कर पाएंगे। इसको देखते हुए प्रयागराज में दुरुस्त वर्दी, तंदुरुस्त जवान, दक्षता, विनम्रता व ईमानदारी के 5 पैरामीटर्स तय किए गए हैं।

पढ़ें- यूपी बोर्ड के 12वीं के पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड का हुआ खुलासा, स्कूल मैनेजर और प्रिंसिपल के रूप में हुई पहचान

 

संबंधित समाचार