आर्यन खान ड्रग केस मामले के प्रमुख गवाह प्रभाकर सैल की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। क्रूज से मादक पदार्थ की बरामदगी मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल की महाराष्ट्र के चेम्बूर उपनगर स्थित उसके घर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा, “37 वर्षीय प्रभाकर सैल की शुक्रवार शाम चेम्बूर स्थित …

मुंबई। क्रूज से मादक पदार्थ की बरामदगी मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल की महाराष्ट्र के चेम्बूर उपनगर स्थित उसके घर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा, “37 वर्षीय प्रभाकर सैल की शुक्रवार शाम चेम्बूर स्थित उसके घर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि सैल को घाटकोपर के रजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकिस्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सैल के वकील तुषार खंडारे ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके मुवक्किल की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। उन्होंने कहा कि सैल के परिजनों को किसी साजिश की आशंका नहीं है।

सैल ने क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी के गवाह केपी गोसावी का अंगरक्षक होने का दावा किया था। उसने एक हलफनामे में कहा था कि क्रूज से अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी होने के बाद उसने गोसावी को 25 करोड़ रुपये में समझौता करने की बात कहते हुए सुना था।

पिछले साल तीन अक्टूबर को मुंबई के तट के पास एक क्रूज पोत पर छापेमारी के दौरान आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी ने अदालत को बताया था कि सैल अपने रुख से पलट गया था और उसका हलफनामा अदालत में लंबित था।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में नाबालिग से बलात्कार के जुर्म में व्यक्ति को 10 साल की कैद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म