राजस्थान: जेपी नड्डा पहुंचे सवाईमाधोपुर, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह सवाईमाधोपुर पहुंचे। श्री नड्डा के सवाईमाधोपुर पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने उनका स्वागत किया। इस मौके प्रदेश महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर तथा अन्य कई पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। श्री नड्डा सवाईमाधोपुर में अनुसूचित जनजाति …
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह सवाईमाधोपुर पहुंचे। श्री नड्डा के सवाईमाधोपुर पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने उनका स्वागत किया।
इस मौके प्रदेश महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर तथा अन्य कई पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। श्री नड्डा सवाईमाधोपुर में अनुसूचित जनजाति विशिष्ट जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह भरतपुर संभाग के प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को भी संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने नवरात्र और हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर दी बधाई
