Russia-Ukraine War : जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ चीन से जताई समर्थन की उम्मीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के साथ जारी संघर्ष के बीच चीन से समर्थन मिलने की उम्मीद जताई है। जेलेंस्की ने फॉक्स न्यूज चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “ मैं चाहता हूं कि चाइना पीपुल्स रिपब्लिक हमारे पक्ष में हो, लेकिन यह उनकी इच्छा पर निर्भर करेगा।” उन्होंने आगे कहा …

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के साथ जारी संघर्ष के बीच चीन से समर्थन मिलने की उम्मीद जताई है। जेलेंस्की ने फॉक्स न्यूज चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “ मैं चाहता हूं कि चाइना पीपुल्स रिपब्लिक हमारे पक्ष में हो, लेकिन यह उनकी इच्छा पर निर्भर करेगा।” उन्होंने आगे कहा कि चीन और अमेरिका के बीच सीधे संवाद के बिना ऐसा कुछ हो पाना मुश्किल है।

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश दुनिया के बाकी अग्रणी देशों से उम्मीद करता है कि रूस के साथ युद्ध को खत्म करने के लिए कोई समझौता होता है तो वे यूक्रेन की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने की प्रतिबद्धता को निभायेंगे। उन्होंने कहा कि यदि वे रूस के साथ एक समझौता करने के लिए सहमत है। साथ ही अपने विश्वास को दोहराया कि यूक्रेन उत्तर अटलांटिक संधि संघटन (नाटो) के लिए एक लाभकारी होगा।

उन्होंने कहा, “ नाटो के बारे में बात करना हमारे लिए कठिन है क्योंकि नाटो हमें स्वीकार नहीं करना चाहता। मुझे लगता है कि यह एक गलती है क्योंकि अगर हम नाटो में शामिल होते हैं, तो हम नाटो को और अधिक मजबूत बनाते हैं। हम एक कमजोर राज्य नहीं हैं। हम प्रस्ताव नहीं कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हम यूरोपीय महाद्वीप के महत्वपूर्ण घटकों में से एक हैं।” इससे पहले चीन ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस पर लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंधों में शामिल होने से इनकार कर दिया था। रूस के बेलग्रोड में तेल डिपो में लगी आग को लेकर पूछे गए एक सवाल का उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Emergency : श्रीलंका में आपातकाल लागू, हिंसक प्रदर्शन के बाद लिया गया फैसला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता